ePaper

बदलाव यात्रा में बोले हेमंत सोरेन, हमारी सरकार बनी, तो महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण

Updated at : 24 Sep 2019 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
बदलाव यात्रा में बोले हेमंत सोरेन, हमारी सरकार बनी, तो महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण

गुमला : गुमला में आयोजित झामुमो की बदलाव यात्रा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ का चूहा हमारे झारखंड को कुतर-कुतर कर बर्बाद कर रहा है. अब वक्त आ गया है कि हम सभी झारखंडी एकजुट होकर बाहरी चूहों को सबक सिखायें और अपने राज्य से उसे खदेड़ दें. […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला में आयोजित झामुमो की बदलाव यात्रा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ का चूहा हमारे झारखंड को कुतर-कुतर कर बर्बाद कर रहा है. अब वक्त आ गया है कि हम सभी झारखंडी एकजुट होकर बाहरी चूहों को सबक सिखायें और अपने राज्य से उसे खदेड़ दें. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी, तो हम महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे. राज्य में हमारी खुद की सरकार होगी, तो हम खुद से अपना और अपने बच्चों का सुनहरा भविष्य बना सकेंगे.
उन्होंने कहा कि सरकार हमारी जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को लूट कर हमें गरीबी के जीवन में जीने को विवश कर रही है. इसे रोकने के लिए ही झामुमो पूरे राज्य में बदलाव यात्रा कर रहा है, ताकि इस यात्रा के माध्यम से झारखंड की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाया जा सके.
श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को आवास दे रही है. वह भी ऐसा आवास, जो एक गोहाल की तरह है. झामुमो की सरकार बनी, तो आवास बनाने के लिए तीन लाख रुपये देंगे़ उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव होने वाला है, इसलिए सरकार गैस बांट रही है़ उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर राज्य में बदलाव ला सकते हैं, तभी हमारे पूर्वजों का अलग झारखंड राज्य का सपना साकार होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola