गुमला : एसपी के आवासीय कार्यालय में नो हेलमेट, नो इंट्री, प्रदूषण जांच के लिए लंबी कतार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2019 9:50 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला में वाहन चालकों में नये मोटर व्हीकल एक्ट का डर है. इसलिए सभी लोग हेलमेट खरीद रहे हैं. वाहनों के कागजात भी दुरुस्त कराने में लगे हुए हैं. सिसई रोड पेट्रोल पंप व पालकोट रोड में माही पॉल्यूशन टेस्टिंग सेंटर में सुबह से शाम तक बाइक चालकों की भीड़ उमड़ रही […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला में वाहन चालकों में नये मोटर व्हीकल एक्ट का डर है. इसलिए सभी लोग हेलमेट खरीद रहे हैं. वाहनों के कागजात भी दुरुस्त कराने में लगे हुए हैं. सिसई रोड पेट्रोल पंप व पालकोट रोड में माही पॉल्यूशन टेस्टिंग सेंटर में सुबह से शाम तक बाइक चालकों की भीड़ उमड़ रही है. सभी लोग अपनी गाड़ी का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं. वहीं, जिन लोगों की गाड़ी का इंश्योरेंस फेल हो गया है. वे लोग गाड़ी का इंश्योरेंस कराने में लगे हुए हैं.
गुमला में एक सप्ताह से बारिश हो रही है. रिमझिम बारिश है. इसके बावजूद वाहन चालक जरूरत के कागजात बनाने के लिए बारिश में खड़े हो रहे हैं. सिसई रोड जांच केंद्र के समीप शुक्रवार को सैंकड़ों लोग सुबह से शाम तक कागजात बनवाते नजर आये. सुबह से ही बारिश थी. कुछ लोगों ने पानी में भींगते हुए कागज बनवाया तो कुछ लोग छाता व बरसाती पहनकर पहुंचे थे.
वहीं, दूसरी तरफ गुमला एसपी अंजनी कुमार झा ने अपने आवासीय कार्यालय के गेट के पास नो हेलमेट, नो इंट्री का परचा चिपकवाया है. एसपी के अनुसार नये व्हीकल एक्ट में सभी लोगों को हेलमेट पहनना है. सरकार का नियम है तो इसमें सरकारी कर्मचारियों को भी उस नियम का पालन करना चाहिए. मेरे कार्यालय के सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गयी है कि हेलमेट पहनकर चलें. कार्यालय भी आना है तो हेलमेट लेकर आना है. बाइक चला रहे हैं तो हेलमेट जरूरी है.
पुलिस विभाग की पांच गाड़ी का नहीं हो रहा रजिस्ट्रेशन
गुमला पुलिस विभाग के पास पांच चार पहिया गाड़ी है. जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. बिना रजिस्ट्रेशन के ही यह गाड़ी वर्षो तक चली. अब नये व्हीकल एक्ट में रजिस्ट्रेशन जरूरी है. रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण पुलिस विभाग को इन पांच गाड़ियों को खड़ा रखना पड़ रहा है. करनी पड़ी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला परिवहन विभाग को पत्र लिखकर इन पांचों गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया है. लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी रजिस्ट्रेशन नहीं कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










