गुमला : पीएलएफआई का दो लाख का इनामी एरिया कमांडर सुदर्शन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 4:46 PM
दुर्जय पासवान, गुमला पीएलएफआई के एरिया कमांडर शनि मुंडा उर्फ सुदरू मुंडा उर्फ सुदर्शन सुरीन को बसिया थाना की पुलिस ने द्वारसेनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सुदर्शन पर दो लाख रुपये का इनाम था. उसके ऊपर हत्या, आगजनी सहित पांच अपराधिक मामले दर्ज है. एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया रविवार को सुदर्शन […]
दुर्जय पासवान, गुमला
पीएलएफआई के एरिया कमांडर शनि मुंडा उर्फ सुदरू मुंडा उर्फ सुदर्शन सुरीन को बसिया थाना की पुलिस ने द्वारसेनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सुदर्शन पर दो लाख रुपये का इनाम था. उसके ऊपर हत्या, आगजनी सहित पांच अपराधिक मामले दर्ज है.
एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया रविवार को सुदर्शन अपने ससुराल द्वारसेनी गांव आया हुआ था. इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली. सूचना के बाद बसिया थाना की पुलिस ने सुदर्शन के ठहरे हुए घर की घेराबंदी की. पुलिस को देखकर सुदर्शन भागने लगा. पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










