आंधी में धर्मकुड़िया भवन ध्वस्त, एक का पैर टूटा, कई लोग बाल-बाल बचे

गुमला : गुमला शहर से पांच किमी दूर खोरा पतराटोली गांव स्थित सरना प्रार्थना सभा का धर्मकुड़िया भवन शुक्रवार को आंधी से ध्वस्त हो गया. जिस समय भवन ध्वस्त हुआ, भवन के अंदर कई लोग थे. इसमें संजय उरांव के ऊपर छत गिरने से उसका पैर टूट गया है, जबकि कुछ लोग बाहर निकल गये. […]
गुमला : गुमला शहर से पांच किमी दूर खोरा पतराटोली गांव स्थित सरना प्रार्थना सभा का धर्मकुड़िया भवन शुक्रवार को आंधी से ध्वस्त हो गया. जिस समय भवन ध्वस्त हुआ, भवन के अंदर कई लोग थे. इसमें संजय उरांव के ऊपर छत गिरने से उसका पैर टूट गया है, जबकि कुछ लोग बाहर निकल गये.
भवन ध्वस्त होने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है. भवन के अंदर का सारा सामान नष्ट हो गया है. इस संबंध में सुखमनी उरांव व रूपा उरांव ने बताया कि जब आंधी तूफान शुरू हुआ, तो हमलोग धर्मकुड़िया से बाहर निकल गये, लेकिन धर्मकुड़िया भवन के अंदर संजय उरांव रह गया था. भवन की छत उसके ऊपर गिर गयी, हालांकि इलाज के बाद संजय की स्थिति ठीक है. लोगों ने कहा कि अब पुन: उक्त भवन का नवनिर्माण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




