पेड़ से गिर कर मौत, गम में बदला खुशी का माहौल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 1:40 AM
बसिया : थाना क्षेत्र के बानागुटू अंबाटोली गांव निवासी रंथू खड़िया की पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. रंथू खड़िया मंगलवार की सुबह अपने घर के समीप स्थित करंज पेड़ पर दातून तोड़ने के लिए चढ़ा था, तभी पेड़ की एक सूखी डाली पर उसका पैर पड़ा और वह डाली सहित जमीन पर जा […]
बसिया : थाना क्षेत्र के बानागुटू अंबाटोली गांव निवासी रंथू खड़िया की पेड़ से गिरने से मौत हो गयी. रंथू खड़िया मंगलवार की सुबह अपने घर के समीप स्थित करंज पेड़ पर दातून तोड़ने के लिए चढ़ा था, तभी पेड़ की एक सूखी डाली पर उसका पैर पड़ा और वह डाली सहित जमीन पर जा गिरा.
गंभीर रूप से घायल रंथू को रेफरल अस्पताल बसिया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रंथू के घर में सोमवार को ही उसकी चचेरी बहन की शादी के बाद विदाई हुई थी. मंगलवार को चचेरे भाई का चुमावन था, जिस कारण उसके घर में मेहमान भरे हुए थे. इस घटना के बाद रंथू के परिजनों सहित पूरे गांव में मातम छा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










