सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान की पत्नी की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2019 1:08 AM

विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड उर्सुलाइन काॅन्वेंट स्कूल के समीप सड़क हादसे में गुमला के करमडीपा निवासी लक्ष्मी एक्का (35) की घटना स्थल पर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शनिवार को अपराह्न करीब चार बजे लक्ष्मी स्कूटी से गुमला शहर की ओर आ रही थी. उसी दौरान वैन सवार सिसई निवासी शौकत […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर के सिसई रोड उर्सुलाइन काॅन्वेंट स्कूल के समीप सड़क हादसे में गुमला के करमडीपा निवासी लक्ष्मी एक्का (35) की घटना स्थल पर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शनिवार को अपराह्न करीब चार बजे लक्ष्मी स्कूटी से गुमला शहर की ओर आ रही थी. उसी दौरान वैन सवार सिसई निवासी शौकत अंसारी गुमला से सिसई की ओर जा रहा था.

उर्सुलाइन काॅन्वेंट स्कूल के समीप वैन व स्कूटी की सीधी भिड़ंत हो गयी. जिससे स्कूटी सवार लक्ष्मी एक्का दूर जा गिरी. गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर उनकी मौत हो गयी. वैन भी पलट गया. वैन में शौकत अंसारी व उसकी पत्नी रजिया परवीन सवार थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने शौकत अंसारी व रजिया परवीन को थाना ले आयी है. लक्ष्मी एक्का के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया गया. घटना के संबंध में मृतका का भाई रोहित मिंज ने बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी का विवाह चैनपुर के कुड़ी गांव में हुआ था.
उसके पति जोनास एक्का बीएसफ के जवान हैं. 10 वर्षो से लक्ष्मी दाउद नगर में रह रही थी. कुछ माह पूर्व ही उसने करमडीपा के समीप अपना घर बना कर रह रही थी. इधर, शौकत अंसारी ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी रजिया परवीन गुमला से कुछ सामान की खरीदारी करने आये थे. बाद लौटने के दौरान हमारी गाड़ी से टक्कर हो गयी है. पुलिस क्षतिग्रस्त वैन को थाना ले जाना चाहती थी, लेकिन वहां के लोगों ने इसका विरोध किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola