हाइवा की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

Updated at : 03 Apr 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत, विरोध में घंटों सड़क जाम

बिशुनपुर : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के टिटिही गांव में मंगलवार की दोपहर हाइवा ट्रक की चपेट में आने से टिटिही गांव निवासी जीवन मिंज के पांच वर्षीय पुत्र अनुवेश मिंज की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने बनालात-बनारी मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा. घटना की जानकारी मिलने के बाद […]

विज्ञापन

बिशुनपुर : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के टिटिही गांव में मंगलवार की दोपहर हाइवा ट्रक की चपेट में आने से टिटिही गांव निवासी जीवन मिंज के पांच वर्षीय पुत्र अनुवेश मिंज की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने बनालात-बनारी मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिशुनपुर थानेदार संजय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे.

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण व परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार, अनुवेश अपनी मां के साथ बनारी गया हुआ था. वहां से एक टेंपो से वे लोग अपने घर जा रहे थे. अपने गांव के पास मां-बेटा टेंपों से उतरे. मां टेंपो वाले को पैसा दे रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने बच्चों को धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण जुट गये. उन्होंने बनालात-बनारी मुख्य मार्ग जाम कर प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सतीश कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी द्वारा रोड निर्माण का काम कराया जा रहा है, जहां क्षेत्र से साइज पत्थर लोड कर दर्जनों हाइवा ट्रक प्रतिदिन चलता है. एक भी हाइवा में नंबर नहीं है और न ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस है. प्रशासन द्वारा कभी गाड़ी की जांच नहीं की जाती है. इस कारण तीव्र गति से हाइवा का परिचालन होता है और आये दिन दुर्घटना होती रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola