पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया

बिशुनपुर : पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों व आश्रम के बच्चों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया. इस अवसर पर ज्ञान निकेतन के बच्चे व विकास भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को विकास भारती से लेकर मवि बिशुनपुर तक मौन जुलूस निकाल कर […]
बिशुनपुर : पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों व आश्रम के बच्चों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया. इस अवसर पर ज्ञान निकेतन के बच्चे व विकास भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को विकास भारती से लेकर मवि बिशुनपुर तक मौन जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया. वहीं कोलेश्वर नाथ विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा बनारी स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर शहीद अमर रहे आदि नारेबाजी की गयी.
पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाये. विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेंद्र भगत ने हमले की निंदा की. कहा कि आतंकवादियों की यह कायरतापूर्ण करतूत है. उन्होंने कहा कि सरकार को कठोर कदम उठाने की जरूरत है. कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक संजय पांडेय ने भी हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि गुमला जिला वीरों की भूमि है. यहां से कई वीर सपूत पैदा हुए और देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है. उन्हीं में एक विजय सोरेन भी हैं. सभी शहीदों को केवीके व विकास भारती द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी.
पतंजलि योग समिति ने दी श्रद्धांजलि
गुमला : पंतजलि योग समिति गुमला के सदस्य एवं समाजसेवियों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व आरटीआइ कार्यकर्ता सुनील दास ने किया. सभी लोगों ने कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि देने वालों में सुनील कुमार दास, सुनीता देवी, आनंद किशोर पंडा, भोला प्रसाद, अरुण कुमार, प्रमोद सिंह, अशोक सोनी, प्रकाश साहू, डॉ. अविनाश कुमार, आदर्श कुमार, बृज यादव, अभिषेक कुमार, अनूप कुमार, तपन कुमार दास, बंटी देवी, अरुणिमा साहू, प्रियंका देवी, सविता कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




