बिते साल की आखिरी रात शराब पी और सो गया, ठंड लगने से नये साल की सुबह हो गयी मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2019 10:06 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला शहर से सटे चाहा बैरागी बगान निवासी प्रकाश कुजूर के पुत्र मोहित कुजूर (17 वर्ष) की मौत अधिक शराब पीने व ठंड लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की रात्रि मोहित कुजूर व उसके दोस्त पार्टी मना रहे थे. जिस दौरान मोहित ने शराब का अधिक सेवन कर […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला शहर से सटे चाहा बैरागी बगान निवासी प्रकाश कुजूर के पुत्र मोहित कुजूर (17 वर्ष) की मौत अधिक शराब पीने व ठंड लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की रात्रि मोहित कुजूर व उसके दोस्त पार्टी मना रहे थे. जिस दौरान मोहित ने शराब का अधिक सेवन कर लिया. इसके बाद रात्रि 12 बजे मोहित चाहा स्थित अपने दोस्त के घर में जाकर सो गया.
वह कंबल भी नहीं ओढ़ा था. जिससे ठंड लग गयी और मोहित की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह उठाने पर नहीं उठा. जिसके बाद मोहित की मौत की खबर उसके पिता को दी गयी. घटना की जानकारी होने पर गुमला पुलिस ने मोहित का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया.
इस संबंध में मृतक के पिता ने थाना में बयान दिया है कि 31 दिसंबर के दिन के दो बजे वह रायडीह प्रखंड के रघुनाथपुर गांव गया हुआ था. उस दिन घर में मोहित व उसकी बहन मनोनित कुजूर थी. मोहित की मौत के बारे में पूछताछ करने पर उसका दोस्त श्रवण ने बताया कि वे लोग 31 दिसंबर की रात्रि नववर्ष मनाने के लिए जिला स्कूल मैदान गये हुए थे.
जहां खाना खाया व शराब पीकर रात्रि 12 बजे वापस घर आया. इसके बाद श्रवण व मोहित ने फिर से शराब पी. इसके बाद मोहित उल्टी करने लगा. जिसके कुछ देर के बाद मोहित सो गया. सुबह मोहित को उठाने पर वह नहीं उठा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दिया गया. इस संबध में डॉ सुनील किस्कू ने बताया कि शराब के सेवन करने के बाद खुले में सो जाने से उसे ठंड लग गयी. जिससे उसकी मौत हुई है. शरीर में कोई चोट का निशान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










