टैंपो व बाइक में टक्कर, दो ममेरे भाईयों की मौत, इलाज कराकर घर लौट रहे एक वृद्ध की भी गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2018 10:45 PM
दुर्जय पासवान, गुमला घाघरा थाना के नवडीहा ईट भट्ठा के समीप गुरुवार को दोपहर में टेंपो व बाइक में सीधी टक्कर हुई है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गये. मृतकों में बाइक सवार गुटुवा गांव निवासी बसंत सिंह (18) व जीतू सिंह (18) है. दोनों रिश्ते […]
दुर्जय पासवान, गुमला
घाघरा थाना के नवडीहा ईट भट्ठा के समीप गुरुवार को दोपहर में टेंपो व बाइक में सीधी टक्कर हुई है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गये. मृतकों में बाइक सवार गुटुवा गांव निवासी बसंत सिंह (18) व जीतू सिंह (18) है. दोनों रिश्ते में ममेरा भाई थे. वहीं टेंपो में सवार नवनी गांव निवासी बिरिया उरांव (80) की भी इलाज के क्रम में मौत हो गयी. जबकि मृतक बिरिया का बेटा दल्लू उरांव (30), पत्नी चरिया देवी (75) व भोजा उरांव (35) घायल है.
सभी घायलों का इलाज सीएचसी घाघरा में करने के बाद गुमला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर दोनों वाहन जब्त कर लिया है. जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार बसंत व जीतू बाइक में सवार होकर अपने ट्रैक्टर के लिए डीजल खरीदने घाघरा आये हुए थे. डीजल लेकर गांव जाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही टेंपो से सीधी भिडंत हो गयी. भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक व टेंपो के परखच्चे उड़ गये. जिसमें घटना स्थल पर बसंत सिंह की मौत हो गयी.
वहीं घायल जीतू सिंह को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गयी. जबकि बिरिया की अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हुई. बिरिया पहले से बीमार था. उसके परिजन बिरिया को लोहरदगा से इलाज कराकर गांव लौट रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










