ePaper

वारंटियों व फरारियों की धर पकड़ का निर्देश, 16 नवंबर तक सभी मामलों का निष्पादन करने का दिया निर्देश.

Updated at : 06 Nov 2018 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
वारंटियों व फरारियों की धर पकड़ का निर्देश, 16 नवंबर तक सभी मामलों का निष्पादन करने का दिया निर्देश.

गुमला : एसपी अंशुमान कुमार ने सोमवार को समाहरणालय भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अनुमंडलों के डीएसपी, इंस्पेक्टर व सभी थानों के प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसपी ने हाइकोर्ट के निर्देश पर स्थायी वारंटियों व फरारी काट रहे अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान और […]

विज्ञापन
गुमला : एसपी अंशुमान कुमार ने सोमवार को समाहरणालय भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अनुमंडलों के डीएसपी, इंस्पेक्टर व सभी थानों के प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसपी ने हाइकोर्ट के निर्देश पर स्थायी वारंटियों व फरारी काट रहे अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान और अब तक मिली सफलता की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में एसपी ने अभियान में कई थानों का प्रदर्शन अच्छा नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की.
वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित करते हुए और भी अच्छा करने के लिए कहा. ज्ञात हो कि बिहार राज्य के समय से गुमला के विभिन्न थानों में स्थायी वारंटियों की संख्या 2096 है, जिसमें 360 का निष्पादन किया जा चुका है. वहीं 2896 मामले फरारी के हैं, जिसमें 1048 मामला निष्पादन किया जा चुका है. एसपी ने कहा कि मामलों के निष्पादन के लिए हाइकोर्ट से 60 दिन का समय मिला था. समय पूरा होने में 14 नवंबर तक समय है. निर्धारित समय तक हर हाल में सभी लंबित मामलों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें.
10 बजे रात तक होगी आतिशबाजी
बैठक में एसपी ने दीपावली व छठ पर्व को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. एसपी ने आतिशबाजी के लिए हाइकोर्ट से पारित आदेश का हवाला देते हुए कहा कि दीपावली में रात्रि आठ से 10 बजे तक आतिशबाजी कर सकते हैं. वहीं छठ पूजा में छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को सड़क जाम की समस्या से दूर रखने के लिए छठ के पहले दिन दोपहर तीन से संध्या सात बजे और दूसरे दिन अहले सुबह तीन से प्रात: आठ बजे तक सवारी वाहनों एवं छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया.
विधि-व्यवस्था के मद्देनजर दोनों पर्व में गश्ती करने एवं अराजक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया. वहीं एसपी ने जिले के लोगों से अपील की है कि दीपावली व छठ पूजा सनातन धर्मावलंबियों का बड़ा और पवित्र त्योहार है. इस त्योहार में ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे आपसी सौहार्द्र का माहौल खराब हो. छठ पूजा के दौरान छठव्रती बड़े वाहनों का उपयोग न करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola