नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत

नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत
बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के जेहनगुटवा निवासी स्व विष्णु मुंडा की 12 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी की मौत रविवार की सुबह लोंगा कोयल नदी में डूबने से हो गयी. अर्चना रविवार की सुबह नौ बजे आसपास गांव के तीन-चार बच्चों के साथ लोंगा कोयल में बन रही पुलिया के समीप नहाने गयी थी. नहाने के दौरान अर्चना बहते पानी में गिर कर बेहोश हो गयी. इधर, बच्चों की सूचना पर गांव वालों ने उक्त स्थल पर पहुंच कर बच्ची को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत के बाद मां लालमइन मुंडाइन का रो-रोकर बुरा हाल है. उसने बताया कि उनके पति का एक्सीडेंट में पूर्व में ही मौत हो चुकी है और दो बेटे हैं. वह पलायन कर दूसरे राज्य में कमाने गये हैं. एक बच्ची थी जो मेरे साथ रहती थी. घटना की सूचना मिलते बिशुनपुर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर गुमला अस्पताल भेज दिया.
कुआं में डूबने से वृद्ध की मौत
घाघरा. थाना क्षेत्र के बेलागड़ा गांव स्थित एक कुआं से घाघरा पुलिस ने बुरहू गांव निवासी सोमा उरांव (60) का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वृद्ध व्यक्ति दो दिन पहले उक्त कुआं में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गयी. पानी भरने के दौरान बच्चों ने देखा कि कुआं में एक व्यक्ति का शव है. इसके बाद इसकी सूचना अपने परिजनों को दी. ग्रामीणों की सूचना के बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जहां पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. कुआं में मुंडेर नहीं है. जमीन की सतह पर होने के कारण लोग अंदेशा लगा रहे हैं कि सोमा नशे में होने के कारण उक्त कुआं में गिर गया होगा. मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे सोमा घर से निकला था. घर पर सिर्फ उसकी पत्नी रहती है. पत्नी ने सोचा कि सोमा अपनी बेटी के घर सरहुल पर्व में गया होगा. इसलिए अब तक नहीं लौटा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




