गुमला : जेजेएमपी ने दो दोस्तों का गला काटा

Updated at : 09 Jul 2018 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : जेजेएमपी ने दो दोस्तों का गला काटा

गुमला जिला के घाघरा थाना के पतागाई गांव में रविवार शाम छह बजे दो दोस्तों की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. जेजेएमपी के उग्रवादियों ने हत्या के बाद लक्ष्मण गोप उर्फ हंदू व उसके दोस्त का शव डुंगरूडाड़ में फेंक दिया था. दोनों दोस्त पुटो गांव के रहनेवाले थे और गुमला में रहते […]

विज्ञापन

गुमला जिला के घाघरा थाना के पतागाई गांव में रविवार शाम छह बजे दो दोस्तों की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. जेजेएमपी के उग्रवादियों ने हत्या के बाद लक्ष्मण गोप उर्फ हंदू व उसके दोस्त का शव डुंगरूडाड़ में फेंक दिया था. दोनों दोस्त पुटो गांव के रहनेवाले थे और गुमला में रहते थे.

रविवार को दोनों अपने गांव गये थे. किसी ने लक्ष्मण को फोन कर पतागाई बुलाया था. पुलिस के अनुसार, रूपेश सिंह हत्या मामले में लक्ष्मण एक साल पहले ही जेल से छूटा था. बताया जाता है िक उसका संबंध जेजेएमपी से भी था. वह गुमला में रह कर पोल लगवाने का काम करता था. पिता इंद्र गोप ने बताया कि लक्ष्मण अपने दोस्त के साथ शाम को घर आया था. दोनों को किसी ने फोन कर पार्टी में बुलाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola