दोहरी चरित्र वाली पार्टी है भाजपा : रामचंद्र केसरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2018 5:28 AM
वंशीधर नगर : भाजपा दोहरी चरित्र की पार्टी है, जिसका जीता जागता ताजा उदाहरण 2018 का नगर पंचायत चुनाव है. जिसमें उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओम प्रकाश गुप्ता को निरीह जानकर उनके चहेते नेता अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को विजयी बनाते हैं व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को हरवा देते हैं. उक्त बातें झाविमो के […]
वंशीधर नगर : भाजपा दोहरी चरित्र की पार्टी है, जिसका जीता जागता ताजा उदाहरण 2018 का नगर पंचायत चुनाव है. जिसमें उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओम प्रकाश गुप्ता को निरीह जानकर उनके चहेते नेता अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को विजयी बनाते हैं व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को हरवा देते हैं. उक्त बातें झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र केसरी ने चेचरिया स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि 29 जून को नगरऊंटारी के व्यवसायी को साथ जो अप्रिय घटना घटित हुई, वह भी भाजपा के बड़े नेताओं व जनप्रतिनिधियों की साजिश का ही परिणाम है.
केसरी ने घटना के संबंध में बताया कि नगर पंचायत के सिटी मैनेजर शाहिद हसन व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक की चेकिंग के नाम पर सोची समझी साजिश के तहत प्रताड़ित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा प्लास्टिक प्रतिबंधित किया गया है, परंतु यहां के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा यहां के व्यवसायियों को बैठक बुलाकर या नहीं बताया गया कि कौन सा और कैसा प्लास्टिक प्रतिबंधित है. बिन बताये दंडनीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी. उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सभी स्थानीय पदाधिकारियों को धरना स्थल पर आने के बाद व्यावसायिक संघ के साथ वार्ता के बाद लिखित आश्वासन कि दो दिनों के अंदर जांच उपरांत दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाये, लेकिन आज तक किसी पदाधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की. जो खेद का विषय है. उन्होंने कहा कि उल्टे व्यवसायियों को भयभीत करने के लिए सिटी मैनेजर द्वारा पांच व्यवसायियों पर तथा दूसरी प्राथमिकी कनीय अभियंता संजय मुंडा तथा वीडियो ग्राफर के साथ दुर्व्यवहार के मामले में 27 व्यवसायियों पर फर्जी मुकदमा कराया गया,
जबकि ऐसी कोई घटना मौके पर घटित नहीं हुई है. ऐसा लगता है कि यह घटना जनप्रतिनिधि व सत्ता पक्ष की मिलीभगत का परिणाम है. उन्होंने कहा क्या नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी और समाजसेवी विजय केसरी भी धरना स्थल पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे. लेकिन इन लोगों का नाम प्राथमिकी दर्ज में ना होना संदेह पैदा करता है. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव अपने कार्यकाल में विधायक मद कि अधिकांश राशि गटक गये.
उन्होंने कहा कि अपने स्वर्गीय पिता शंकर प्रताप देव की प्रतिमा प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी में स्थापित करने के नाम पर राशि निकाल ली और आज तक प्रतिमा नहीं लगी. इससे निंदनीय एवं घृणित कार्य हो ही नहीं सकता. उन्होंने प्रेस के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषी अधिकारी पर कार्रवाई कर व्यवसायी को न्याय दिलाया जाये. प्रेस वार्ता में सीताराम जायसवाल अश्विनी कुमार मोहम्मद नइम खलीफा सलीम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










