गुमला: वोटिंग के सात दिन, प्रशासन तैयारी में पीछे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 1:20 PM
सुस्ती से नहीं चलेगा, काम करें : डीसी गुमला : नगर परिषद का चुनाव 16 अप्रैल को है. वोटिंग के मात्र सात दिन बाकी हैं, लेकिन प्रशासन चुनाव की तैयारी में पीछे है. अभी तक निर्वाचन विभाग द्वारा वज्रगृह में इवीएम रखने, मतगणना केंद्र की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और टूटे दरवाजे व खिड़की को दुरुस्त नहीं […]
सुस्ती से नहीं चलेगा, काम करें : डीसी
न ही मतगणना केंद्र के बाहर किसी प्रकार की बैरिकेडिंग व झाड़ियों की सफाई की गयी है. मतगणना केंद्र व वज्रगृह के खिड़की व दरवाजे टूटे हुए हैं. इवीएम रखने व मतगणना कराने की तैयारी की पोल सोमवार को उस समय खुली, जब डीसी श्रवण साय, एसपी अंशुमान कुमार, एसडीओ केके राजहंस, आइटीडीए निदेशक कृष्ण किशोर व एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत तैयारी का जायजा लेने पहुंचे. मतगणना केंद्र व वज्रगृह की स्थिति देख कर डीसी नाराज हुए. उन्होंने पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा को तलब किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










