चार दिन से लापता दो युवतियां सकुशल बरामद
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 May 2026 10:08 PM
चार दिन से लापता दो युवतियां सकुशल बरामद
गुमला. चार दिनों से लापता दो युवतियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद दोनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां 26 मई को पूर्व नियोजित योजना के तहत घर से निकली थीं. बाहर जाने के लिए उन्होंने पहले से ट्रेन का टिकट भी बुक करा लिया था. घर से निकलने के बाद दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिये. जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. परिजनों द्वारा युवतियों के लापता होने की सूचना दिये जाने के बाद पुलिस हरकत में आयी और तत्काल खोजबीन शुरू कर दी. तकनीकी जांच, संभावित ठिकानों की पड़ताल तथा विभिन्न स्रोतों से जुटायी गयी. सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने दोनों युवतियों का पता लगा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










