दुकान का ताला तोड़ 30 हजार की चोरी, बछिया भी ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ 30 हजार की चोरी, बछिया भी ले गये चोर

दुकान का ताला तोड़ 30 हजार की चोरी, बछिया भी ले गये चोर

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के गुटवा गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी एवं सामान सहित करीब 30 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. इतना ही नहीं, चोर घर के बाहर बंधी एक बछिया को भी अपने साथ ले गये. घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार सुनील सिंह ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. सुनील सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे. रविवार तड़के करीब चार बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर के बाहर बंधी बछिया की चोरी कर ली. सुबह खोजबीन के दौरान पता चला कि चोरों ने उनकी दुकान का ताला भी तोड़ दिया है. दुकान से दो गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, साबुन, खाद्य सामग्री, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ली गयी. चोरी किये गये सामान की कीमत लगभग 25 हजार रुपये बतायी जा रही है, जबकि दुकान में रखे पांच हजार रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गये. पीड़ित के अनुसार, चोर सफेद रंग की ब्रेजा कार से आये थे और उसी वाहन में बछिया को लेकर फरार हो गये. इसी रात परसाटोली निवासी जितेंद्र गोप के घर के पीछे आंगन में रखे अल्युमीनियम के कई बर्तन भी चोरी हो गये, जिससे उन्हें करीब पांच हजार रुपये की क्षति हुई है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola