ePaper

112 पार्षद व नौ अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिह्न

Updated at : 07 Feb 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
112 पार्षद व नौ अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिह्न

नगर परिषद चुनाव

विज्ञापन

गुमला. नगर परिषद चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के बीच शनिवार को चुनाव चिह्न का वितरण किया गया. गुमला में 22 वार्ड हैं, जिसमें कुल 112 उम्मीदवार हैं, जबकि अध्यक्ष पद के नौ उम्मीदवार हैं. इधर चुनाव चिह्न मिलते सभी उम्मीदवार चुनावी रण में कूद गये हैं. अब उम्मीदवार वोटरों के घरों तक पहुंचने लगे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. इधर कई उम्मीदवारों को उसका मनपसंद चुनाव चिह्न मिलने से वे खुश हैं, जबकि कुछ उम्मीदवार जो चुनाव चिह्न मिला है, उसी पर अब चुनावी रण में प्रचार कर रहे हैं.

प्रचार व कार्यालय खोलने के लिए अनुमति लेना जरूरी

गुमला. नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर चुनाव प्रचार-प्रसार समेत अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए अनुमति प्रदान करने के लिए एसडीओ गुमला के द्वितीय तल पर अनुमति कोषांग कार्यालय की स्थापना की गयी है. उक्त अनुमति कोषांग के माध्यम से सभा, रैली, जुलूस, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, प्रचार-प्रसार हेतु वाहन परमिट समेत अन्य चुनावी गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमतियां प्रदान की जायेगी. एडीपीआरओ अलीना दास ने कहा है कि इस संबंध में सभी अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी तथा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को बताया गया है कि वे संबंधित अनुमति प्राप्त करने हेतु कम से कम 24 घंटे पूर्व अनुमति कोषांग कार्यालय में आवेदन समर्पित करें. अनुमति कोषांग कार्यालय में आवेदन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक स्वीकार किये जायेंगे. सार्वजनिक अवकाश व रविवार को कार्यालय बंद रहेगा.

इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

गुमला. नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का गठन किया गाया है. निर्वाचन में पारदर्शिता व आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में अधिष्ठापित मोबाइल नंबर 8987791131 एवं 8987791132 जारी किया गया है. आम नागरिकों से अपील की गयी है कि गुमला नगर पालिका निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु उपरोक्त कार्यालय में अथवा नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola