दो लाभुकों के घर का नहीं हो सका गृह प्रवेश

Published at :14 Nov 2017 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
दो लाभुकों के घर का नहीं हो सका गृह प्रवेश

रायडीह: प्रखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पीएम आवास के लाभुक को भुगतना पड़ रहा है. कुड़ोक्षत्रपुर पंचातय के बरगीडाड़ निवासी रब्बुल खान को वित्तीय वर्ष 2016-17 में पीएम आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली थी. इसमें प्रथम किस्त आठ जून 2017 को 26 हजार रुपया एफटीओ के माध्यम से खाता में भेजा […]

विज्ञापन
रायडीह: प्रखंड प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा पीएम आवास के लाभुक को भुगतना पड़ रहा है. कुड़ोक्षत्रपुर पंचातय के बरगीडाड़ निवासी रब्बुल खान को वित्तीय वर्ष 2016-17 में पीएम आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली थी.

इसमें प्रथम किस्त आठ जून 2017 को 26 हजार रुपया एफटीओ के माध्यम से खाता में भेजा गया. प्रथम किस्त की राशि मिलने के बाद लाभुक ने आवास निर्माण कार्य शुरू कर पिलिंथ लेबल तक काम को पूरा किया. उसके बाद से उसे अब तक द्वितीय किस्त की राशि नहीं दी गयी है, जिससे लाभुक परेशान है. जानकारी के अनुसार, सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार प्रखंड में पीएम आवास योजना की सूची केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध की गयी है.

उसी सूची के अनुसार क्रमबद्ध तरीके से लाभुकों को आवास मुहैया कराना है. बरगीडाड़ गांव के शेख रब्बुल व रब्बुल खान का नाम प्राथमिक सूची में है और दोनों का नाम करीब-करीब मिलता है. यही वजह है कि लाभुक रब्बुल खान को पैसा नहीं मिल रहा है. रजिस्ट्रेशन में रब्बुल खान का नाम, पता व खाता नंबर है, लेकिन उसमें शेख रब्बुल का फोटो लग गया. इससे दोनों लाभुक परेशान हैं. एक को प्रथम किस्त की राशि देकर रोका गया और दूसरे शेख रब्बुल का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है, जिसके कारण दोनों लाभुकों का पीएम आवास योजना अधर में लटका हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola