नदी में डूबने से वृद्ध की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2026 10:47 PM
नदी में डूबने से वृद्ध की मौत
पालकोट. बघिमा पंचायत अंतर्गत रामाटोली गांव में मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान नदी में गिरने से 60 वर्षीय झरिया लोहरा की मौत हो गयी. मृतक के पुत्र सुखराम लोहरा ने बताया कि बीते सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे उनके पिता मवेशियों को चराने के बाद पिंजरा नदी के बोकागढ़ा में पानी पिलाने ले गये थे. इस दौरान पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में चले गये. शाम को जब मवेशी अकेले घर लौट आये और पिता वापस नहीं पहुंचे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गयी. काफी खोजबीन के बाद नदी के किनारे झरिया लोहरा की लुंगी बरामद हुई, जिसके बाद पानी में तलाश करने पर उनका शव मिला. घटना की जानकारी दूसरे दिन मुखिया जुसफीन टेटे ने पालकोट थाना को दी. सूचना मिलते एएसआइ उधल महतो सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
युवक ने फांसी लगा कर दी जान
गुमला. पुसो थाना के अरको गांव में मंगलवार की सुबह युवक संजीत उरांव ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुसो पुलिस को दी. सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










