मटन खाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मटन खाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
गुमला. सदर थाना के पंडरिया गांव में शादी समारोह के दौरान खस्सी के ‘सतबरवा’ (मांस के हिस्से) को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में मारपीट हो गयी. घटना मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे की बतायी जा रही है. मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहले पक्ष के विजेंद्र साहू ने आरोप लगाया है कि गांव में चल रहे विवाह समारोह के दौरान हुई मारपीट के दौरान वह बीच-बचाव करने गया था, तभी सिकंदर साहू, जितेंद्र साहू, सुकेंद्र साहू समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि लोहे की रड व धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया और उन्हें गंभीर चोट लगी है. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया. साथ ही उनकी पत्नी के साथ धक्का-मुक्की और मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के सिकंदर साहू ने भी थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी में बताया है कि वह शादी में खस्सी (बकरा) बनाने का काम कर रहा था. खस्सी तैयार होने के बाद उसका ‘सतबरवा’ गांव के कुछ बुजुर्ग लोग ले जाकर पका कर खा गये. इस बात को लेकर विजेंद्र साहू आक्रोशित हो गया और उसने कलछुल से हमला कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










