दीवार में दरारें देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Published at :21 Apr 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
दीवार में दरारें देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

विद्यालय भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार व लापरवाही का मामला सामने आया

विज्ञापन

बिशुनपुर. बिशुनपुर प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल हड़ुप रिसापाठ गांव में लाखों की लागत से बन रहे विद्यालय भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार व लापरवाही का मामला सामने आया है. घटिया निर्माण और मानकों की अनदेखी को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. गांव में आयोजित ग्रामसभा में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा के बाद ग्रामीण एकजुट होकर निर्माण स्थल पहुंचे, जहां की स्थिति देख कर सभी दंग रह गये. ग्रामीणों ने पाया कि भवन के अभी पूर्ण होने से पहले ही दीवारों और बीम में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, जो सीधे तौर पर निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़ा करती हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और मानक के अनुरूप पानी का पटवन नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि यह भवन बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा से जुड़ा है, लेकिन संवेदक के भ्रष्टाचार व लापरवाही के कारण बच्चों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है. ग्रामसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए ग्रामीणों ने गुमला उपायुक्त से इस मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुधराम बृजिया, मुनी देवी, रेणु देवी, चिलमंत्री देवी, प्रियंका देवी, सितमैन देवी, सविता वृजिया, मितर कुमारी, पूनम देवी आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola