ePaper

गुमला : दुष्कर्म का आरोपी रेल से कूदकर भाग गया था, पुलिस ने फिर पकड़ लिया

Updated at : 11 Nov 2017 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : दुष्कर्म का आरोपी रेल से कूदकर भाग गया था, पुलिस ने फिर पकड़ लिया

गुमला स्थित चैनपुर की लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद अनवर को एसआईटी की टीम ने फिर धर – दबोचा है. उसे पकड़कर पुलिस गुमला ले आयी है. कोर्ट में भी प्रस्तुत कर दिया गया है. दो दिन पहले आरोपी अनवर हरियाणा के करनाल से गुमला लाने के क्रम में नवीनगर रेलवे स्टेशन […]

विज्ञापन

गुमला स्थित चैनपुर की लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद अनवर को एसआईटी की टीम ने फिर धर – दबोचा है. उसे पकड़कर पुलिस गुमला ले आयी है. कोर्ट में भी प्रस्तुत कर दिया गया है. दो दिन पहले आरोपी अनवर हरियाणा के करनाल से गुमला लाने के क्रम में नवीनगर रेलवे स्टेशन के समीप रेल से कूदकर भाग गया था. आरोपी के भागने के बाद पुलिस परेशान थी. लेकिन गुप्त सूचना के बाद पुनः उसे पकड़ लिया गया है. आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है. यहां बता दें कि इस केस के कारण सीएम रघुवर दास ने गुमला के एसपी चंदन झा की बदली कर दी थी. वहीं थानेदार को सस्पेंड कर दिया था. इस कारण यह केस पूरे राज्य के लिए सुर्खियों में था. गुमला पुलिस के लिए भी आरोपी को पकड़ना चुनौती थी. क्योंकि आरोपी बारबार अपना लोकेशन बदल रहा था.

सीएम जनसंवाद में मामला गरमाया था
यहां बता दें कि 12 दिन पहले मुख्यमंत्री जनसंवाद में चैनपुर की लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी के नहीं पकड़े जाने का मामला गरमाया था. आरोपी के नहीं पकड़े जाने से खफा सीएम रघुवर दास ने गुमला के तत्कालीन एसपी चंदन कुमार झा की बदली कर दी थी. वहीं चैनपुर के थानेदार श्याम बिहारी मांझी को सस्पेंड कर दिया था. पूरे राज्य में यह मामला सुर्खियों में रहा था.
मामला इस प्रकार है
मामला इस प्रकार है. लड़की से पहली बार दुष्कर्म हुआ तो उसने आरोपी मोहम्मद अनवर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. केस दर्ज होने के बाद आरोपी पीड़िता को लेकर भाग गया. इसके बाद लड़की की मां ने आरोपी मोहम्मद अनवर के खिलाफ थाने में अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म व अपहरण का केस की. दर्ज केस में पीड़िता की मां ने कहा है कि 26 सितंबर की घटना है. उस दिन घर में पीड़िता व उसकी छोटी बहन थी. तभी मोहम्मद अनवर नया मोटर साइकिल लेकर घर पहुंचा. वह लड़की को जबरन अपने मोटर साइकिल में बैठा लिया. छोटी बहन ने इसका विरोध की तो आरोपी वहां से लड़की को लेकर भाग गया. जब पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा व पीड़िता के नहीं मिलने पर परिजनों मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola