डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ कर 14 हुई

Published at :08 Nov 2017 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ कर 14 हुई

गुमला: डेंगू का कहर सिसई प्रखंड मुख्यालय पहुंच चुका है, जिसका खुलासा मेडॉल जांच लैब में सिसई मेडॉल से भेजे गये रक्त की जांच से हुआ है. जिसमें प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड सिसई निवासी सुधीर साहू की पत्नी पूनम देवी (34) व बेटा पुष्कर कुमार (11) के रक्त जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया […]

विज्ञापन
गुमला: डेंगू का कहर सिसई प्रखंड मुख्यालय पहुंच चुका है, जिसका खुलासा मेडॉल जांच लैब में सिसई मेडॉल से भेजे गये रक्त की जांच से हुआ है. जिसमें प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड सिसई निवासी सुधीर साहू की पत्नी पूनम देवी (34) व बेटा पुष्कर कुमार (11) के रक्त जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है. उपरोक्त परिवार के लोग एक सप्ताह पूर्व बिहार से लौटे हैं.

बिहार में जिस जगह गये थे, वहां से उपरोक्त दोनों पीड़ित हुए हैं. ज्ञात हो कि गुमला, तपकारा व सिसई प्रखंड में डेंगू के मरीजों की संख्या 14 हो गयी है, लेकिन इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग गुमला द्वारा कोई विशेष पहल नहीं की जा रही है. गुमला के इस्लामपुर में डेंगू से 10 दिन पूर्व दो बच्चियों की मौत हो चुकी है. साथ ही सात लोग डेंगू से पीड़ित पाये गये हैं, जिनमें तीन मरीज का इलाज रांची के मेडिका में चल रहा है. वहीं सिसई रोड में एक मरीज, आजाद बस्ती में एक व तपकारा में एक मरीज पाया गया है.

इस संबंध में सीएस डॉ एसएन झा से पूछे जाने पर बताया कि मीडिया रांची से इलाजरत तीन मरीज को जोड़ कर 14 मान रही है, लेकिन जिले में मात्र 11 मरीज हैं. डेंगू के प्रकार के संबंध में कहा कि मैंने रक्त को रांची भेजा है, वहां से जांच रिपोर्ट नहीं आयी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहीं डेंगू से बचाव के संबंध में कहा कि डेंगू से बचने के लिए कोई विशेष दवा नहीं बनी है. जागरूकता ही डेंगू से बचा जा सकता है. डेंगू से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग, कहीं भी खुले में जलजमाव नहीं होने दें. घर में उपयोग होने वाले पानी को भी ढंक कर रखें. बुखार, पेट दर्द व उल्टी होने पर चिकित्सक के पास जाकर दिखाने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola