गुमला : बेटी को दिया जन्म, तो प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़ा, गुस्साये लोगों ने पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Oct 2017 6:31 PM (IST)
विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला जिला के डुमरी थाना परिसर में बुधवार को एक घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला. बेटी को जन्म देने के बाद एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को छोड़ दिया और शादी करने से इंकार किया. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़कर थाना लाया और थाना परिसर में ही […]
विज्ञापन
।। दुर्जय पासवान ।।
गुमला : गुमला जिला के डुमरी थाना परिसर में बुधवार को एक घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला. बेटी को जन्म देने के बाद एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को छोड़ दिया और शादी करने से इंकार किया. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़कर थाना लाया और थाना परिसर में ही पिटाई कर दिया.
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. पुलिस के समक्ष लड़का वालों ने लड़की को बहू के रूप में स्वीकार किया है. वहीं धार्मिक रीतिरिवाज से शादी करने की बात कही है.
* क्या है मामला
जानकारी के अनुसार आकाशी पंचायत के करंजटोली गांव में बुधवार को 50 की संख्या में महिला पुरूष प्रेम प्रसंग मामले में लड़का व लड़की को नहीं अपनाने को लेकर डुमरी थाना का घेराव किया. जहां एसआइ लक्ष्मण महली ने दोनों पक्षों की बातें सुनी. साथ ही कार्रवाई करते हुए सुलहनामा करवा दिया. लड़का की मां सुप्रिया टोप्पो, बड़ा भाई सुमित टोप्पो ने सबके सामने कहा कि लड़की को हमलोग बहू के रूप में स्वीकर करते हैं. एसआई ने बताया कि गांव के एक लड़का का उसी गांव की लड़की से चार वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
इसकी जानकारी होने पर गांव वालों ने बैठक कर लड़की को लड़का का जिम्मा दे दिया. पांच माह तक लड़की लड़का के साथ उसके घर में रही. लड़का ने लड़की को प्रसव पीड़ा होने पर उसके मां बाप के पास पहुंचा दिया. जहां लड़की ने एक बेटी को जन्म दिया. बाद में लड़का के परिजन उसे अपनाने से इंकार कर दिये. तब गांव में फिर से बैठक कर अपनाने का दबाव दिया. फिर भी लड़का नहीं माना. जिसके बाद मामला थाना तक पहुंचा.
मौके पर मुखिया कोलेस्टिका खलखो, मोहन खलखो, नीलम खलखो, किशोर खलखो, सुरेश मिंज, मधु कुजूर, सुचिता खलखो, द्रोथिया टोप्पो, भलेरिया कुजूर, सुषमा खलखो, कमला खलखो, आनंद खलखो, लाजरूस मिंज, विक्टोर एक्का, वाल्टर टोप्पो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




