गुमला : साथ बैठकर शराब पी, फिर दोस्त की कर दी हत्‍या

Published at :01 Oct 2017 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : साथ बैठकर शराब पी, फिर दोस्त की कर दी हत्‍या

प्रतिनिधि, गुमला अलबर्ट एक्का जारी थाना के सिकरी गांव निवासी ईश्वर टोप्पो की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया. 28 सितंबर को ईश्वर की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया है. शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया. […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

अलबर्ट एक्का जारी थाना के सिकरी गांव निवासी ईश्वर टोप्पो की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया. 28 सितंबर को ईश्वर की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंका गया है. शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया.

ग्रामीणों से पूछताछ से पता चला है कि इमरान खान व अफरोज खान ने शराब पीने के बाद मोबाइल को लेकर ईश्वर टोप्पो से झगड़ा किया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी. इमरान व अफरोज फरार हैं. पुलिस दोनों को खोज रही है. गांव के भगतू उरांव ने बताया कि 28 सितंबर की शाम को ये तीनों शराब मांगने उसके घर आये थे.

गुमला : दिल्ली में बेची गयी आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, भागकर पहुंची घर

जब भगतू ने कहा कि घर में शराब नहीं है तो ईश्वर, इमरान व अफरोज ने उसके साथ मारपीट की और घर में घुसकर प्लास्टिक के जार में रखे शराब को लूटकर ले गये. इसके बाद गांव के तालाब के समीप तीनों लोग शराब पीने लगे. वहां से कुछ लोग गुजर रहे थे. उन तीनों ने गांव के अन्य लोगों को भी बुलाकर शराब पिलायी.

शराब पीने के बाद ईश्वर से इमरान व अफरोज की मोबाइल को लेकर लड़ाई हुई. मामला अधिक बढ़ गया तो गांव के अन्य लोग शराब पीना छोड़कर वहां से चले गये. इसके बाद से ईश्वर टोप्पो गायब था. शनिवार को लोगों ने तालाब में ईश्वर के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी.

गुमला की और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थाना प्रभारी अनिल नायक ने कहा कि मृतक के गले में निशान देखकर लगता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी. इसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसके दोस्त इमरान व अफरोज की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola