गुमला : दस हजार रुपये घूस लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार

Published at :12 Sep 2017 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : दस हजार रुपये घूस लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार

गुमला : घाघरा प्रखंड के घाघरा पंचायत सेवक दिगंबर ओहदार को एसीबी ने दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है. पंचायत सेवक को एसीबी गिरफ्तार कर रांची ले गयी है. बताया जा रहा है कि दिगंबर ओहदार को नाली निर्माण कार्य में भुगतान के एवज में घूस लेते पकड़ा गया है. निर्माण के […]

विज्ञापन

गुमला : घाघरा प्रखंड के घाघरा पंचायत सेवक दिगंबर ओहदार को एसीबी ने दस हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है. पंचायत सेवक को एसीबी गिरफ्तार कर रांची ले गयी है. बताया जा रहा है कि दिगंबर ओहदार को नाली निर्माण कार्य में भुगतान के एवज में घूस लेते पकड़ा गया है.

निर्माण के बाद राशि भुगतान के लिए पंचायत सेवक ने लाभुक से रिश्‍वत की मांग की थी. रिश्‍वत मांगे जाने की जानकारी मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर पंचाय सेवक को गिरफ्तार कर लिया है. पंचायत सेवक के पास से रिश्‍वत की राशि भी जत की गयी है. झारखंड के सभी जिलों में इनदिनों एसीबी की टीम काफी सक्रिय है. कई प्रखंडों में कर्मचारी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola