गुमला : ट्रक की चपेट में आने से गर्भवती महिला कांस्टेबल की मौत

गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के आनंद नगर के समीप ट्रक की चपेट में आने से गुरुवार को महिला पुलिस कांस्टेबल अर्चना कुमारी (32 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि उसका पति मनु उरांव बाल बाल बच गया. मृतका अर्चना गर्भवती थी. वह नेतरहाट से अपने पति के साथ स्कूटी में बैठकर सदर अस्पताल गुमला […]
गुमला : घाघरा थाना क्षेत्र के आनंद नगर के समीप ट्रक की चपेट में आने से गुरुवार को महिला पुलिस कांस्टेबल अर्चना कुमारी (32 वर्ष) की मौत हो गयी. जबकि उसका पति मनु उरांव बाल बाल बच गया.
मृतका अर्चना गर्भवती थी. वह नेतरहाट से अपने पति के साथ स्कूटी में बैठकर सदर अस्पताल गुमला इलाज कराने आ रही थी. तभी घाघरा के समीप ठोकर में महिला गिर गयी. तभी पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया. लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ. ट्रक चालक को लगा कि महिला ट्रक के धक्के से मर गयी है.
चालक गाड़ी पीछे कर भागने का प्रयास किया. तभी ट्रक का पिछला चक्का महिला के शरीर पर चढ़ गया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. महिला कांस्टेबल धनबाद जिला में पदस्थापित थी. लेकिन नेतरहाट बरटोली में घर होने के कारण डेढ़ साल पहले अर्चना ने नेतरहाट के जंगल वारफेयर स्कूल में प्रतिनियोजन करा ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










