”मेरी पत्नी को डायन कहता था, इसलिए कर दी हत्या”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के केसीपारा गांव निवासी मुकेश गोप उर्फ छोटका गोप (20 वर्ष) की हत्या गांव के ही मोहना बड़ाइक ने सोमवार को कर दी. हत्या के बाद मोहना ने शव को केसीपारा पाकरटोली के समीप बांस झुड़ में फेंक दिया था. ग्रामीण व परिजनों ने बुधवार को मुकेश के शव […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के केसीपारा गांव निवासी मुकेश गोप उर्फ छोटका गोप (20 वर्ष) की हत्या गांव के ही मोहना बड़ाइक ने सोमवार को कर दी. हत्या के बाद मोहना ने शव को केसीपारा पाकरटोली के समीप बांस झुड़ में फेंक दिया था.
ग्रामीण व परिजनों ने बुधवार को मुकेश के शव को खोज निकाला और पुलिस को सूचना दी. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस केसीपारा पकरीटोली पहुंचकर शव को कब्जे में कर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी मोहना बड़ाइक को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी ने कहा कि मुकेश उसकी पत्नी को डायन कहता था, इसलिए मोहना ने मुकेश की हत्या कर दी. घटना के संबंध में भाई नरेश गोप व चाचा मंगरा गोप ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे मृतक अपने दोस्तों के साथ शराब पीने व खाने गया था. उसके बाद वह नहीं लौटा. काफी खोजबीन की. परंतु उसका कुछ पता नहीं चला. अंत में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से मुकेश को खोजने का निर्णय लिया गया. इसके बाद गांव के ग्रामीणों के सहयोग से मुकेश के शव को खोजा गया.
परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में तीन माह किसी कंपनी में काम करता था. एक माह पूर्व वह गांव लौटा था. जहां उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस ने छानबीन के क्रम में हत्यारा मोहना बड़ाइक को गिरफतार कर लिया है. पुलिस के समक्ष मोहना ने हत्या करने की बात स्वीकार की है. हत्यारा ने बताया कि मृतक उसकी पत्नी को डायन बिसाही का आरोप लगाता था. इसी कारण उसकी हत्या दौली (छोटा धारदार हथियार) से सोमवार की रात कर दी. शव को छिपाने की नियत से केसीपारा पकरीटोली के समीप बांस झुडं में ले जाकर फेंक दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










