जीएनएम नर्सिंग कॉलेज शुरू करायें: सीएम

Published at :06 Jul 2017 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
जीएनएम नर्सिंग कॉलेज शुरू करायें: सीएम

राज्य बीस सूत्री की बैठक में उठाया मुद्दा सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को दिया निर्देश गुमला : गुमला के सदर अस्पताल परिसर में धूल फांक रहा पांच करोड़ का जीएनएम नर्सिंग कॉलेज बहुत जल्द शुरू होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को कॉलेज शुरू कराने का निर्देश दिया है. सीएम ने यह […]

विज्ञापन

राज्य बीस सूत्री की बैठक में उठाया मुद्दा

सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को दिया निर्देश

गुमला : गुमला के सदर अस्पताल परिसर में धूल फांक रहा पांच करोड़ का जीएनएम नर्सिंग कॉलेज बहुत जल्द शुरू होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को कॉलेज शुरू कराने का निर्देश दिया है. सीएम ने यह निर्देश बीस सूत्री के राज्य सदस्य विनय कुमार लाल द्वारा कॉलेज शुरू कराने की मांग पर दिया है. रांची के रेडिशन ब्लू होटल में राज्य बीस सूत्री की बैठक हुई. बैठक में विनय लाल ने गुमला के सदर अस्पताल में बेकार पड़े जीएनएम नर्सिंग कॉलेज का मुद्दा उठाया.

श्री लाल ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रभात खबर में समाचार छपी है कि कॉलेज बेकार पड़ा है. यह पांच करोड़ रुपये का भवन है. कहा कि अगर कॉलेज शुरू कर नर्सिंग की पढ़ाई की जाये, तो गुमला जिला के 100 लड़कियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण मिल सकेगा. इससे लड़कियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. श्री लाल की बात सुनने के बाद सीएम ने स्वास्थ्य सचिव से कॉलेज की जानकारी ली. जब सीएम को पता चला कि वास्तव में कॉलेज शुरू नहीं हुआ है और पांच करोड़ का भवन जर्जर हो रहा है, तो सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज शुरू कराने के लिए कहा. ज्ञात हो कि अगर जीएनएम कॉलेज शुरू होता है, तो गुमला की लड़कियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण लेने दूसरे राज्य में नहीं जाना होगा. गुमला में राज्य का दूसरा कॉलेज खुला है.

स्वास्थ्य सचिव को मशीन चालू कराने का दिया निर्देश

बीस सूत्री सदस्य विनय लाल ने गुमला अस्पताल में एक्स-रे व अल्ट्रा साउंड मशीन के अलावा कई जरूरी मशीन के बेकार रखे जाने की जानकारी सीएम को दी. जब सीएम को पता चला कि गुमला के लोगों को मशीन का लाभ नहीं मिल रहा है, तो उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को मशीन चालू करा कर उसका लाभ लोगों को देने के लिए कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola