वीर कुंवर सिंह एक योद्धा नहीं, आत्मबल, नेतृत्व व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे

वीर कुंवर सिंह एक योद्धा नहीं, आत्मबल, नेतृत्व व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे
गुमला. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी. मौके पर विद्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी, आचार्य संजय कुमार, सत्यम सतलज, ऋषि कुमार व विकास कुमार ने वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया. कार्यक्रम में उपस्थित आचार्यों व भैया बहनों ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के विरुद्ध उनके अदम्य साहस, वीरता और देशप्रेम को याद किया. प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि आत्मबल, नेतृत्व और राष्ट्र भक्ति के प्रतीक थे. आचार्य उमा कुमारी ने कहा कि ऐसे महान वीरों की जयंती मनाने का उद्देश्य नयी पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ना है. कक्षा एकादश की बहन अपूर्वी प्रसाद ने कहा कि वीर कुंवर सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. कक्षा पंचम अ के भैया हनी जायसवाल व अनन्यमय कुमार ने बाबू वीर कुंवर सिंह की आकर्षक तस्वीर बना कर प्रस्तुत किया. बहन काव्य प्रकाश, अक्षिता कुमारी व भैया रमेश प्रधान ने मधुर भजन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया.
कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी
भरनो. सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भरनो में गुरुवार को बाबू कुंवर सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय व आचार्य धर्मेंद्र सिंह ने वीर योद्धा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया. विद्यालय के भैया-बहनों ने देशभक्ति गीतों, ओजपूर्ण कविता पाठ और भाषण के माध्यम से बाबू कुंवर सिंह के शौर्य को याद किया. कार्यक्रम के अंत में वंदेमातरम के गान के साथ सभा का समापन हुआ. मौके पर आचार्य वीरेंद्र कुमार, सिद्धेश्वर साहू, मुकेश कुमार शाही, संतोष कुमार तिवारी, लिविंग केरकेट्टा, संयुक्ता देवी, पूनम सारंगी, ज्योति पांडेय समेत समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




