वीर कुंवर सिंह आदर्शों पर चलने का आह्वान

Published at :23 Apr 2026 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
वीर कुंवर सिंह आदर्शों पर चलने का आह्वान

जयंती सह विजय उत्सव मनाया गया

विज्ञापन

गुमला. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ गुमला के तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती सह विजय उत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथियों में जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, नप उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, नप अध्यक्ष शकुंतला उरांव तथा गुमला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राणा नकुल शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासंघ गुमला के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, संचालन राधेश्याम सिंह व धन्यवाद ज्ञापन शांतनु सिंह ने किया. वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय बहादुर सिंह, गणपति सिंह, जगनारायण सिंह, राजदीप सिंह, राजमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू सिंह, विकास सिंह, भोला सिंह, जगदीश सिंह, जोगेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, दिनेश सिंह, रमेश सिंह, प्रदीप सिंह, केशव सिंह, शंकर सिंह, मोहन सिंह, अलख नारायण सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, भूपेश सिंह, विनय सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, राधेश्याम सिंह, अरुणजय सिंह, प्रद्युम्न सिंह, राणा वशिष्ठ नारायण सिंह, पूनम सिंह, शैल सिंह सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और उत्सव को सफल बनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola