पुलिस के पहुंचने से पहले भागे उग्रवादी

Published at :01 Jul 2017 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से पहले भागे उग्रवादी

गुमला : गुमला सदर थाना की पुलिस ने पूर्वी क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया. पुलिस को सूचना मिली थी कि घुंटीटोली में चार-पांच उग्रवादी बैठक कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले उग्रवादी भाग गये. थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में सअनि बबलू बेसरा, जिला पुलिस व […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला सदर थाना की पुलिस ने पूर्वी क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया. पुलिस को सूचना मिली थी कि घुंटीटोली में चार-पांच उग्रवादी बैठक कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले उग्रवादी भाग गये. थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान में सअनि बबलू बेसरा, जिला पुलिस व सैट के जवान शामिल थे.
पुलिस सबसे पहले घुंटीटोली गयी. वहां कुछ नहीं मिला, तो मुरकुंडा होते हुए जोलो नदी पहुंची, जहां नौ करोड़ की लागत से हो रहे पुल निर्माण कार्य को देखा. पुल निर्माण में लगे मजदूरों से बात की. मजदूरों ने कहा कि यहां कोई दिक्कत नहीं है. इसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ कोटेंगसेरा गांव गये, जहां दो दिन पहले मुर्गा को लेकर करमा उरांव की हत्या व आरोपियों के घर को जलाने के बाद गांव की स्थिति को देखा. छापामारी अभियान के दौरान पुलिस के जवान रेकमा, कुटासी, कलिगा, अंबवा व कसीरा होते हुए गुमला लौट आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola