गुमला : मुर्गा मरने के बाद पड़ोसी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति-पत्नी ने किया सरेंडर

Updated at : 29 Jun 2017 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : मुर्गा मरने के बाद पड़ोसी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति-पत्नी ने किया सरेंडर

प्रतिनिधि, गुमला गुमला सदर थाना के कोटेंगसेरा गांव निवासी बिरसा उरांव ने अपनी पत्नी बुधनी देवी से मिलकर पड़ोसी करमा उरांव (38 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना बुधवार की रात की है. बिरसा का मुर्गा मर गया था. उसे शक था कि करमा ने उसके मुर्गा को जहर देकर मार दिया. इसी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला सदर थाना के कोटेंगसेरा गांव निवासी बिरसा उरांव ने अपनी पत्नी बुधनी देवी से मिलकर पड़ोसी करमा उरांव (38 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना बुधवार की रात की है. बिरसा का मुर्गा मर गया था. उसे शक था कि करमा ने उसके मुर्गा को जहर देकर मार दिया. इसी गुस्से में उसने करमा की हत्या कर दी.

इधर, करमा की हत्या से आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने आरोपी बिरसा उरांव के घर को आग के हवाले कर दिया. घर का आधा हिस्सा जल गया. घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया. करमा की मौत के बाद उसके परिजन आरोपी बिरसा उरांव व उसकी पत्नी बुधनी देवी को मारने के लिए खोज रहे थे.

लेकिन दोनों पति पत्नी भागकर जान बचाये और गुरुवार को दोपहर में गुमला सदर थाना में आकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है. बुधवार की देर शाम को करमा व बिरसा के परिवार के बीच मुर्गा मरने को लेकर विवाद हो गया. करमा अपने घर से तलवार निकाल ली.

बिरसा ने करमा से तलवार छिन ली. इसके बाद करमा को आरोपी बुधनी देवी ने पकड़ लिया और बिरसा ने उसका लगा रेत दिया. बताया जा रहा है कि जिस प्रकार मुर्गा को रेता जाता है. उसी प्रकार बिरसा ने करमा का गला रेता.

गुमला के डीएसपी इंद्रमणी चौधरी ने कहा कि दोनों परिवार के बीच एक साल से पेड़ काटने को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद का परिणाम है कि मुर्गा मरने के बाद बिरसा व उसकी पत्नी बुधनी ने करमा की हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola