बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2026 10:36 PM

विज्ञापन

बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन

बिशुनपुर. चटकरपुर के समीप अज्ञात बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवक लातेहार जिले के नेतरहाट जामटोली निवासी 19 वर्षीय मंदीप बृजिया व 24 वर्षीय अनुज बृजिया घायल हो गये. दोनों युवक बाइक से बिशुनपुर थाना के बनारी जा रहे थे. इस दौरान घटना घटी.

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री घायल

सिसई. पुसो थाना के लकेया गांव निवासी 18 वर्षीय अजय उरांव और उनकी पांच वर्षीय पुत्री तिरकुल कुमारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. अजय उरांव अपनी बेटी के साथ अपना ससुराल लोहरदगा थाना के अगरडीह गये थे. वहां से वापस गांव लकेया लौटने के क्रम में उर्गी के समीप उनकी बाइक के पीछे बंधा हुआ सामान रास्ते में एक पेड़ से सट गया. पेड़ से टकराने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

हादसे में दो युवक घायल, भर्ती

गुमला. गुमला-पालकोट मुख्य मार्ग पर धंगरी लुका के समीप अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर है. घायलों में पालकोट थाना के हावरा टोली निवासी 25 वर्षीय महेश राम व 32 वर्षीय दीपक सिंह शामिल हैं.

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

गुमला. गुमला थाना के चंदाली गांव के समीप हादसे में बाइक सवार पालकोट थाना के पिरहा चट्टान भैराटोली निवासी लालकेश्वर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह की मौत हो गयी. मृतक के पिता ने गुमला सदर अस्पताल में पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. दर्ज बयान के अनुसार दीपक सिंह बाइक से किसी काम से गुमला आया हुआ था. बुधवार की रात करीब नौ बजे जब वह काम निपटा कर गुमला से वापस अपने घर लौट रहा था. इस दौरान धंगरीलुका के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार फरार हो गया. टक्कर इतनी भयानक थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में दीपक सिंह ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola