हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन

गुमला. गुमला थाना के चंदाली गांव के समीप हादसे में बाइक सवार पालकोट थाना के पिरहा चट्टान भैराटोली निवासी लालकेश्वर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र दीपक सिंह की मौत हो गयी. मृतक के पिता ने गुमला सदर अस्पताल में पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. दर्ज बयान के अनुसार दीपक सिंह बाइक से किसी काम से गुमला आया हुआ था. बुधवार की रात करीब नौ बजे जब वह काम निपटा कर गुमला से वापस अपने घर लौट रहा था. इस दौरान धंगरीलुका के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार फरार हो गया. टक्कर इतनी भयानक थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में दीपक सिंह ने दम तोड़ दिया.

आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक आज

पालकोट. झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा पालकोट प्रखंड की बैठक पांच जून की सुबह 11 बजे से पालकोट बाजारटांड़ स्थित शेड में होगी. प्रखंड सचिव किशोरी केसरी ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी. उन्होंने प्रखंड के सभी झारखंड आंदोलनकारियों और मोर्चा से जुड़े लोगों से अपील किया है कि वे समय पर बैठक में पहुंच अपनी भागीदारी निभायें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola