पीएम आवास में मजदूरी कर रही महिला की मौत

Published at :24 Jun 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास में मजदूरी कर रही महिला की मौत

सिसई : थाना क्षेत्र के पूसो एकअंबा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान निर्माण में मजदूरी कर रही संतोषी देवी की दुर्घटना मे मौत हो गयी. बताया गया कि बीफे उरांव अपनी जमीन पर पीएम आवास बनवा रहा है. संतोषी भवन निर्माण में मजदूरी कर रही थी. इसी बीच एक पेड़ की डाली टूट […]

विज्ञापन
सिसई : थाना क्षेत्र के पूसो एकअंबा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान निर्माण में मजदूरी कर रही संतोषी देवी की दुर्घटना मे मौत हो गयी. बताया गया कि बीफे उरांव अपनी जमीन पर पीएम आवास बनवा रहा है. संतोषी भवन निर्माण में मजदूरी कर रही थी. इसी बीच एक पेड़ की डाली टूट कर संतोषी के उपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.
परिजन व मजदूर उसे लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स में इलाज के दौरान संतोषी देवी की मौत हो गयी. घटना की जानकारी के बाद जिप सदस्य सोमा उरांव मृतका के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने सरकारी स्तर पर मिलने वाली सुविधा के लिए सीओ से मिल कर बात करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola