महुआटांड़ में युवक ने अजगर सांप को पकड़ा, तस्वीर वायरल

Updated at : 02 Aug 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
महुआटांड़ में युवक ने अजगर सांप को पकड़ा, तस्वीर वायरल

बाड़ी में अजगर सांप शनिवार की सुबह एनएच 133 किनारे जाली में लिपटा देखा गया. इसके बाद ग्रामीण जमा हों गये. सभी ने कहा इसे जंगल में छोड़ देना चाहिए. फिर क्या था सनत हांसदा ने उसे जंगल में छोड़ने का इरादा बना लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट प्रखंड की सकरी फुलवार पंचायत के महुआटांड़ गांव की बाड़ी में अजगर सांप शनिवार की सुबह एन एच 133 किनारे जाली में लिपटा देखा गया. इसके बाद ग्रामीण जमा हों गये. सभी ने कहा इसे जंगल में छोड़ देना चाहिए. फिर क्या था सनत हांसदा ने उसे जंगल में छोड़ने का इरादा बना लिया. वह अनपढ़ था. लेकिन उसने सोचा ये सांप मेरे गांव वालों को नुकसान पहुंचा देगा. हिम्मत जुटा कर उसे जंगल की ओर मुंह दाब कर ले जा रहा था. फिर अचानक सांप ने उसे अंगुली में काटकर घायल कर दिया. कई मौजूद युवकों ने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. परिजनों को खबर मिली और उसके बाद मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया. युवक खतरे से बाहर है. अस्पताल में हंस रहा था, उसका भाई अरुण हांसदा और उनकी मां थी. मां की चेहरे में भी खुशी के आंसू थे, उससे बताया कि हमलोग सुने थे की अजगर तो आदमी को खा जाता है. मगर मेरा बेटा उसे पकड़ कर फोटो खिंचवा रहा था. भगवान को शुक्रिया अदा करते हैं कि मेरा बेटा सही सलामत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola