महिलाओं ने मां दुर्गा को चढ़ाया डलिया, लगे जयकारे

Updated at : 05 Apr 2025 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने मां दुर्गा को चढ़ाया डलिया, लगे जयकारे

जिले भर में धूमधाम से मनी चैती महाअष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम से माहौल भक्तिमय

विज्ञापन

गोड्डा/महागामा. जिले भर में महाष्टमी पर मां की पूजा को लेकर धूम रही. शहर के चैती दुर्गा मंदिर व सरकंडा स्थित दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही मां को डलिया व प्रसाद चढ़ाने की होड़ लगी रही. मां को प्रसाद समेत पुष्प आदि चढ़ाया गया. पूजा को लेकर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. इधर, महागामा में चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की गयी. महुवारा दुर्गा मंदिर तथा महागामा भुवनेश्वरी मंदिर में डलिया चढ़ाने को लेकर श्रद्धालुओं के भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने फल, फूल व पूजन सामग्री से भरा डलिया मां को अर्पित किया. शाम में आरती भजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया. नवरात्र को लेकर कई श्रद्धालु भक्तजन अपने घरों में भी कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं. महाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उपवास कर पूजा की. भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा.

चिहारो पहाड़ के मंदिर में भक्तों की दिखी भीड़

पथरगामा. पथरगामा के चिहारो पहाड़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर में अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा की गयी. अहले सुबह से ही महिला श्रद्धालु स्नान कर मंदिर पहुंचने लगी. व्रती महिलाएं श्रद्धा भक्ति के साथ मां दुर्गा के दरबार में फल फूल मिष्ठान के साथ डलिया चढ़ा कर पूजा की. मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, विकास यादव, सिकंदर यादव, रवि झा, बलराम कुमार, आनंद बिहारी, सोनू यादव, सत्यप्रकाश, अरविंद यादव भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे.

विधि विधान से की गयी महागौरी की पूजा

बोआरीजोर. प्रखंड के लौहांडिया बाजार एवं लीलातरी गांव के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों उमड़ पड़ी. मां के आठवें रूप महागौरी की पूजा पंडित पंकज चतुर्वेदी के द्वारा विधि विधान से की गयी. उन्होंने कहा कि मां का रूप सादगी से भरा हुआ रहता है. मां सफेद कपड़ा धारण कर भक्तों को आशीर्वाद देती है. इस रूप का पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. मंदिर में मां दुर्गा को प्रसाद से भरा हुआ डाला अर्पित करने के लिए महिला श्रद्धालु की अत्यधिक संख्या थी. समिति के सदस्य मंदिर प्रांगण मैं सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे ताकि पूजा के दौरान किसी भी तरह का दिक्कत नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola