गोला फेंक खिलाड़ी पवन सिंह को डीसी ने दी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 11:08 PM
23वें एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
23वें एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के चेन्नई जाने से पूर्व डीसी अंजली यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का परचम लहरा चुके गोला फेंक खिलाड़ी पवन सिंह को बधाई दी. डीसी ने श्री सिंह को मोमेंटो देकर बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी. श्री सिंह ने डीसी से मुलाकात के बाद रविवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गये. प्रतियोगिता 5 से 9 नवंबर तक आयोजित होगी, जिसमें पवन सिंह 25 एशियाई देशों के खिलाड़ियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










