अदाणी गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मियों को प्रशासन ने हटाया

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस के वाहन से उतारने के दौरान आंदोलनकारी महिला गिरी, हुईं बेहोश

विज्ञापन

मोतिया स्थित अदाणी पावर प्लांट गेट के सामने बीते पांच दिनों से भूख हड़ताल पर रहे कर्मियों को पांचवें दिन हटा दिया गया है. प्रशासन ने हड़ताड़ी कर्मियों को हटाते हुए हिरासत में लिया है. सोमवार की दोपहर में जिला प्रशासन द्वारा अदाणी गेट पर जमे कर्मियों को वहां से जबरन उठा दिया गया और वाहन में डालकर नगर थाना पहुंचाया गया. इसमें एक आंदोलनकारी रागिनी झा की हालत खराब हो गयी. वह थाना में पहुंचने के साथ ही बेहोश हो गयी. बेहोशी की हालत में ही रागिनी झा को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां कर्मियों को घंटों हिरासत में रखा गया. हालांकि बाद में बांड भराकर छोड़ दिया गया. डीसी के स्तर से दो दिनों के अंदर वार्ता करने का आश्वासन कर्मियों को दिया गया है. यह आश्वासन कर्मियों को एसडीओ ने थाना परिसर में दिया है. इसके बाद ही कर्मी माने. हालांकि फिर भी कर्मियों को कुछ देर तक महिला थाना के सामने रखा गया था. आंदोलनकारी कर्मियों ने नगर थाना पहुंच कर जिला प्रशासन व पुलिस के विरोध में नारे भी लगाये.

इनोव कंपनी से हटाये जाने के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे थे कर्मी

मालूम हो कि अदाणी पावर प्लांट में काम कर रहे स्थानीय कर्मियों को इनोव कंपनी से हटाकर ऋद्धि कंपनी में स्थानांतरित कर दिया गया था. इसके विरोध में पहले दिन वहां हंगामा हुआ. हल्की नोकझाेंक भी हुई. बाद में कर्मी मांगों को लेकर प्लांट के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गये. इसके पांचवें दिन जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीओ, एसडीपीओ, डीएसपी व पुलिस बलों के सहयोग से हटाया गया.विधि-व्यवस्था को देखते हुए कार्रवाई की गयी है. कर्मियों को वार्ता कराये जाने का आश्वासन दिया गया है. फिलहाल भूख हड़ताल पर डटे कर्मियों को वहां से हटाया गया है.

-बैजनाथ उरांव, एसडीओ, गोड्डाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola