कोयला गांव में चलाया गया शिक्षा जागरूकता अभियान

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 25 May 2026 10:00 PM

विज्ञापन

-बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने एवं शिक्षा के महत्व को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

विज्ञापन

महागामा प्रखंड अंतर्गत कोयला गांव में नदीम सरवर एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य गांव के बच्चों, युवाओं एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था. अभियान के दौरान ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गयी. इस कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. उपस्थित लोगों ने शिक्षा को समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार बताते हुए इसे हर घर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया. अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकता है. वहीं युवाओं ने भी गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान से लोगों में शिक्षा के प्रति समझ बढ़ेगी और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola