चार साल से खराब पड़ा सोलर जलमीनार, ग्रामीण खरीदकर पी रहे पानी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पेयजल संकट से बेहाल तुलाराम भुस्का पंचायत के ग्रामीण, मंदिर के श्रद्धालु और राहगीर भी परेशान

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड के तुलाराम भुस्का पंचायत के बेनिदास भुस्का गांव के बजरंग बली मंदिर के समीप लगा सोलर जलमीनार करीब चार वर्ष से खराब पड़ा है. यह सोलर जलमीनार 15वें वित्त से करीब पांच वर्ष पूर्व करीब तीन लाख की लागत से बना था. सोलर जलमीनार लगने से ग्रामीणों को ही नहीं बल्कि आने जाने राहगीर व मंदिर में पूजा करने आये श्रद्धालुओं को भी इस जलमीनार से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे. जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल पा रहा था, जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी थी. मगर कुछ ही महीनों बाद यह जलमीनार खराब जो जाने के कारण न सिर्फ ग्रामीणों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही श्रद्धालुओं को भी मंदिर में पूजा या फिर मंदिर के साफ सफाई में भी यह सोलर जलमीनार काफी कामयाब था. बताते चलें कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है. गांव में लगा चापाकल भी सुख जाता है. चापाकल सूखने के कारण ग्रामीणों को दूसरे के घर में लगा चापाकल व पेयजल कूप ही सहारा है. सोलर जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों में काफी खुशी थी कि अब दूसरे के घर में जाकर पीने के लिए नहीं लाना पड़ेगा और न ही डब्बा वाला पानी खरीदना पड़ेगा. मगर कुछ ही महीनों में जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों के चेहरे का मुस्कान छीन गया. अब ग्रामीणों के पेयजल मात्र डब्बे का पानी खरीदकर पीने के लिए रह गया. इससे ग्रामीण महंगे दाम पर खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. ग्रामीण पंकज कुमार, बिहारी यादव, कुमोद मंडल, जयप्रकाश यादव, बिनोद मंडल, रामप्रीत यादव ने वरीय पदाधिकारी से सोलर जलमीनार ठीक कराने की मांग की है.

क्या कहती हैं मुखिया

ऐसी स्थिति कई जगह के सोलर जलमीनार की है. सोलर जलमीनार को ठीक कराया गया था, मगर पानी का लेयर कम होने के कारण पुनः खराब हो गया. वरीय पदाधिकारी से ठीक कराने का निर्देश आने पर ठीक कराया जाएगा.

– मौसम देवी, मुखिया तुलाराम भुस्का पंचायतB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola