घर में घुसी असंतुलित कार, छह घायल

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में ग्रामीणों जुट कर किया हंगामा

विज्ञापन

बोआरीजोर थाना अंतर्गत मिर्जाचौकी से बोआरीजोर मुख्य मार्ग के श्रीपुर बाजार गांव में असंतुलित होकर कार गाड़ी संख्या जेएच 04 एसी 4585 विजय साह के घर में घुस गयी. इसमें बरामदे पर बैठे छह व्यक्ति घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखा. वहीं दुर्घटना में आदर्श कुमार गुप्ता (11 वर्ष) ग्राम तुलाराम भुस्का मेहरमा, कन्हाई साह (17 वर्ष) ग्राम बाखरपुर, विष्णु साह (22 वर्ष) ग्राम श्रीपुर बाजार, प्रिंस कुमार (17 वर्ष) ग्राम श्रीपुर बाजार, वीणा देवी (50 वर्ष) व राहुल कुमार (7 वर्ष) घायल हो गया. इस संबंध में थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि असंतुलित होकर कार ने ठोकर मारी है, जिसमें चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. श्रीपुर बाजार में बरामदे पर बैठकर घर वाले शादी समारोह को लेकर बातचीत करते थे. इसी दौरान दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की सूचना पर देर रात श्रीपुर बाजार एवं थाना परिसर में सैकड़ों ग्रामीणों जुट कर जमकर हंगामा किया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझौता कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola