मधुरा गांव में सोलर जलमीनार महीनों से खराब, पेयजल संकट

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 18 May 2026 11:28 PM

विज्ञापन

चार दिन से उमस भरी गर्मी में ग्रामीण परेशान

विज्ञापन

मधुरा पंचायत के मधुरा गांव के मुस्लिम टोला में सड़क किनारे लगे सोलर जलमीनार महीनों से खराब होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. लगातार चार दिन से उमस भरी गर्मी में यह समस्या और अधिक विकराल हो गयी है. बता दें कि यह सोलर जलमीनार लगभग पांच वर्ष पूर्व चौदहवें वित्त से लगभग तीन लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया था. जलमीनार के स्थापित होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा था. साथ ही, मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी इस जलमीनार से पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे थे. जलमीनार में फिल्टर लगा होने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिलने की सुविधा थी, जिससे उन्हें काफी राहत मिली थी. लेकिन कुछ ही महीनों बाद जलमीनार खराब हो गया. इसके साथ ही जलमीनार का चापानल भी खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण मो मुस्तकीम, मो अफरोज, मो जुनैद, मो मोजिम, संतोष कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार, विकास यादव ने वरीय पदाधिकारियों से जलमीनार जल्द ठीक कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जलमीनार जल्द नहीं ठीक हुई तो ग्रामीणों को गर्मी में शुद्ध पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा.

क्या कहते हैं मुखिया

कई बार जलमीनार को ठीक कराया गया, मगर कुछ दिन बाद पुनः खराब हो गया. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर ठीक कराया जाएगा.

-सुधीर सिंह,मुखिया मधुरा पंचायत.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola