नदी में मिट्टी कटाव के दौरान नहीं रखा जा रहा है मानकों का ध्यान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रदूषण व धूल मिट्टी से परेशान हो रहे हैं ग्रामीण

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदा पंचायत के महुआरा गांव में पद्दू बांध नदी की खुदाई कर गार्ड वॉल की मरम्मत का काम किया जा रहा है. कार्य के दौरान जिस तरह की व्यवस्था व नियम होना चाहिए, नहीं हो रहा है. काम कराने वाली एजेंसी की लापरवाही से लोगों को आपत्ति है. लोग प्रदूषण के शिकार हो रहे हैं, जिसकी शिकायत लगातार पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि से कर रहे हैं. इस दौरान नदी से मिट्टी का कटाव कर ढुलाई कार्य ट्रैक्टर के माध्यम से किया जा रहा है. रास्ते में मिट्टी के गिरने की वजह से काफी धूल उड़ने के कारण प्रतिदिन लोग परेशान हैं. खुदाई कार्य विगत 10 दिनों से चल रहा है. प्रतिदिन 50 से ज्यादा ट्रैक्टरों को कार्य में लगाया गया है. मिट्टी के ढुलाई कार्य में लगे ट्रैक्टर द्वारा उक्त नदी से आसपास के गांवों में ट्रैक्टर से मिट्टी बेची जा रही है. इस कार्य में बाहर से भी सैकड़ों गाड़ियों को लाकर नदी से मिट्टी ढोकर बेचा जा रहा है. उक्त मार्ग पर आवागमन के दौरान मिट्टी के लगातार गिरने से डस्ट का रेत दिखने लगा है. हवा चलने पर आसपास गांव के लोग धूल के तूफान से सन जाते है. गांव वालों का इस उड़ती धूल की वजह से जीना मुहाल हो गया है. गांव काफी लंबी दूरी तक फैला है. लोगों को बीमार होने की चिंता सता रही है. नदी के बगल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरा भी है. संवेदक द्वारा इसका भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है. यहां छोटे-छोटे बच्चे प्रदूषण के शिकार हो रहे हैं.

पंचायत समिति की बैठक में सदस्य कुर्बान अली ने बीडीओ से की शिकायत

पंचायत समिति की बैठक में महुआरा गांव के समिति सदस्य कुर्बान अली कासमी ने मामले को जोरदार तरीके से उठाते हुए बीडीओ विजय कुमार मंडल से शिकायत की है. उन्होंने कहा कि पूरे गांव के लोग उड़ते धूल की वजह से प्रदूषण के शिकार हो रहे हैं. प्रत्येक घरों में देखा जाये तो धूल ही धूल नजर आ रहा है. रास्ते में चलने पर रास्ता तक दिखाई नहीं पड़ता है. गांव में मिट्टी का राख उड़ रहा है. संवेदक के ओर से कोई सुधि नहीं ली जा रही है. यही हाल रहा तो लोग बीमार पड़ेंगे. मनमानी की जा रही है. मामले को लेकर बीडीओ श्री मंडल ने कहा कि सरासर गलत हो रहा है. संवेदक को आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है. संबंधित विभाग से बातचीत कर उक्त रास्ते में पानी छिड़काव कराया जायेगा. अगर नहीं माना तो कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola