पंचायत सचिव की कथित लापरवाही से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सचिव की कथित लापरवाही से ग्रामीण परेशान

-जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा मजबूरी में

विज्ञापन

गोड्डा सदर प्रखंड के पांडुबथान और निपनियां पंचायत में पंचायत सचिव की कथित मनमानी और लापरवाही के कारण ग्रामीण अपने आवश्यक दस्तावेजों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही देरी ने ग्रामीणों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. पांडुबथान पंचायत के बेबी देवी, मंजू देवी, रिंकी देवी, तालामय हेंब्रम, कोयलिया देवी और नरेंद्र प्रसाद महतो तथा निपनियां पंचायत की सुंदरमोड नीलम देवी ने बीडीओ दयानंद जायसवाल को अलग-अलग आवेदन सौंपकर पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है और कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव आवेदनों से फॉर्म और जरूरी दस्तावेज अपने झोले में रख लेते हैं और उन्हें कार्यालय के आधिकारिक रिकॉर्ड या ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज नहीं करते. इस लापरवाही के कारण हफ्तों और महीनों बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों को जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल पा रहे हैं.

सरकारी योजनाओं और आवश्यक कार्यों में बाधा

पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि प्रमाण पत्र समय पर न मिलने के कारण बच्चों के स्कूल दाखिले, सरकारी योजनाओं के लाभ, एलआईसी, बैंक और अन्य जरूरी कार्य बाधित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि बार-बार पंचायत सचिव के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है. ग्रामीणों ने बीडीओ से अपील की है कि इस मामले की पूरी तरह जांच की जाये और पंचायत सचिव को सभी लंबित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया जाये, ताकि ग्रामीणों को इस मानसिक और शारीरिक परेशानी से राहत मिल सके.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola