सिमडेगा ने पलामू को पांच विकेट से हराया

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गांधी मैदान में अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का हो रहा आयोजन

विज्ञापन

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सिमडेगा ने पलामू को पांच विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू की टीम 30 ओवर 2 गेंद में सिर्फ 102 रन पर ऑल आउट हो गयी. आनंद ने सर्वाधिक 26 रन और आदित्य ने 17 रनों की पारी खेली. सिमडेगा के अर्जुन ने पांच विकेट और यूसुफ ने तीन विकेट प्राप्त किया. जवाब में सिमडेगा ने 28 ओवर 1 गेंद में 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेएससीए के संयुक्त सचिव पीएन सिंह द्वारा अर्जुन कुमार को ट्रॉफी एवं पांच हजार नकद राशि प्रदान किया गया. पीएन सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेएससीए सभी टीमों को पहले से ज्यादा मैच उपलब्ध करा रही है, ताकि खिलाड़ियों को परफॉर्म करने के लिए ज्यादा मौका मिल सके. कल का मुकाबला गुमला बनाम पलामू के बीच खेला जाएगा. इस अवसर पर पर्यवेक्षक इब्ने हसन, अंपायर एम कांजीलाल, वकील अहमद, स्कोरर ज्ञान रंजन, क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, संयोजक संजीव कुमार, मोहम्मद किरमान अंसारी, मुकेश मंडल, अवधेश, मुकेश मोदी, राहुल, अंजन,प्रभु, सूरज, कौशल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola