हरी सब्जियों की कीमत में लगातार आ रही गिरावट, किसान परेशान

Updated at : 31 Jan 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
हरी सब्जियों की कीमत में लगातार आ रही गिरावट, किसान परेशान

8 से 10 रुपये किलो बिक रहा है टमाटर

विज्ञापन

इन दिनों लगातार हरी सब्जियों की कीमत में गिरावट आ रही है. सब्जियों की कीमत गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. सबसे अधिक नुकसान टमाटर में हो रहा है. टमाटर 8 से 10 रुपये किलो बिक रहा है. टमाटर के खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं. किसान टमाटर खेतों में ही छोड़ दे रहा है. जिले में कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की जाती हैं, लेकिन उचित कीमत नहीं मिलने से किसान परेशान हैं. टमाटर के साथ-साथ मटर, फुलगोभी, पत्तागोभी व अन्य सब्जियों के दाम में भी गिरावट आयी है. किसानों का कहना है कि उक्त फसलों को उगाने में लगी पूंजी भी नहीं निकल पा रही है. मेहनत भी बेकार जा रहा हैं. हर वर्ष की तरह इस बार भी किसानों ने टमाटर लगाया था. पूर्व में टमाटर की अच्छी कीमत मिली थी, लेकिन इस बार लागत भी नहीं हो पा रहा है.

नहीं मिल रहे टमाटर के खरीदार

इन दिनों टमाटर की कीमत नहीं मिल रही है. व्यापारी भी टमाटर खरीदने को तैयार नहीं हैं. किसान प्रवीण व नरेश यादव ने बताया कि टमाटर का महंगा बीज लेकर खेतों में लगाया था. खाद डाला गया. साथ ही पटवन की गयी, जिसमें काफी खर्च हुआ. टमाटर का दाम गिरने से काफी नुकसान हो रहा है. व्यापारी भी टमाटर खरीदने को तैयार नहीं हैं. किसान जयदेव सिंह ने कहा कि इसी तरह सब्जी के दाम में गिरावट आती रही तो खेती करना छोड़ देंगे और दूसरे धंधा में लग जायेंगे. टॉमेटो सोस फैक्ट्री नहीं रहने के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola