एसपी ने पोड़ैयाहाट थाना का किया निरीक्षण, इंस्पेक्टर के रीडर लाइन हाजिर

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने पोड़ैयाहाट थाना का किया निरीक्षण, इंस्पेक्टर के रीडर लाइन हाजिर

थाने के पंजियों और कार्यप्रणाली की गहन जांच

विज्ञापन

बुधवार को गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने पोड़ैयाहाट पुलिस निरीक्षक कार्यालय और थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के विभिन्न पंजियों की विस्तृत समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर के रीडर धनंजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया. एसपी ने सिरिस्ता, मालखाना, हाजत और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया और थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया. उन्होंने पुराने और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि साक्ष्यों के आधार पर कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. एसपी ने आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र के दागी अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया. इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को थाने आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता से पेश आने और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया गया, ताकि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बना रहे. निरीक्षण के उपरांत एसपी ने बताया कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी लाना है. उन्होंने थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का भी आदेश दिया. निरीक्षण के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, थाना प्रभारी पोड़ैयाहाट महावीर पंडित, देवड़ाड थाना प्रभारी अमित मार्की सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola